व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट का हुआ खुलासा, अपराधियों के पास से लूटे लगभग 950 ग्राम सोना व 19200 रुपए सहित अन्य सामान बरामद
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर पुलिस को नगर थाना में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, काशीपुर में लूट की घटना के उद्भेदन में मिली बड़ी सफलता- गठित विशेष टीम एवं एस०टी०एफ० बिहार पटना द्वारा घटना का सफल उभेदन करते हुए लूटी गयी आभूषण, नगद रूपया, आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ 04 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

घटना का विवरणः- दिनांक-07.05.2025 को नगर थानान्तर्गत बैंक ऑफ महारास्ट्र, काशीपुर में 6-7 अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर, बैंक कर्मी एवं ग्राहको को बंधक बनाकर बैंक के नगद 15,02791 रूपया, सोना, मोबाईल एवं बैंक से संबंधित कागजात की लूट की गयी थी। जिस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-113/25, दि०-07.05.2025, धारा-310 (2) भा०न्या०स० दर्ज किया गया है।
घटना को समस्तीपुर पुलिस चुनौती के रूप में लेते हुए एसपी अशोक मिश्रा के निर्देशन एवं अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, समस्तीपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस कांड के उद्भेदन हेतु एस०टी०एफ० बिहार पटना की टीम भी काफी सक्रिय थी। दोनों टीम के सहयोग से घटनास्थल पर आये अपराधकर्मियों और घटना के बाद अपराधकर्मियों के पलायन की दिशा एवं घटना के दौरान उपस्थित बैंक कर्मी एवं ग्राहक तथा बैंक के बाहर के लोगों से पूछ-ताछ से मिली मानवीय एवं तकनिकी जानकारी तथा सी०सी०टी०वी० फुटेज के संग्रह से साक्ष्य प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में जानकारी मिली की घटनास्थल पर अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग में लाये गये एक काले रंग की पल्सर मोटरसाईकिल रजि०स०-BR33Y5649 की पहचान की गई। अनुसंधान के क्रम में एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज से पाया गया कि घटना के दिन इस गाड़ी का प्रयोग रणधीर कुमार उर्फ बबलु सिंह ग्राम बेलसंडी वार्ड स0-10, थाना-चकमेहसी, जिला-समस्तीपुर कर रहे थे।
इनके सत्यापन के क्रम में नगर थाना अर्न्तगत दिनांक 16.05.2025 को 01 पिस्तौल, 02 जिंदा गोली, 02 मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त उक्त मोटरसाईकिल के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जिस संबंध में नगर थाना कांड स0-125/25, दि0-16.05.25, धारा 25 (1-बी) ए/26 शस्त्र अधि० दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी के पश्चात ये अपना अपराध स्वीकार किये और बताये कि हम अपने अपने गिरोह से मिलने के लिए रूपौली जयमंगला गेट के सामने बसवारी में अपने दोस्त दीपक मुंशी के बताये अनुसार वहाँ जा रहे है। आज शाम को दलसिंहसराय में किसी ज्वेलर्स की लूट की घटना हेतु सभी एकत्रित हुए है। तत्काल थानाध्यक्ष नगर द्वारा मुसरीघरारी थाना को सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सुचना दी गयी।
थानाध्यक्ष मुसरीघरारी थाना एवं थानाध्यक्ष, सरायरंजन थाना डी०आई०यु० की विशेष टीम द्वारा त्वरित रूप से सूचना का सत्यापन करते हुए जगह की घेराबंदी की गई। जहाँ से 1-धर्मवीर उर्फ कर्मवीर को एक पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस, एक घटना में प्रयुक्त नारंगी रंग का पल्सर मोटसाईकिल रजि०सO-BRO1FF5096 तथा 2-रविश कुमार को एक पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं एक हुंडई कार के साथ गिरफ्तारी हुई एवं उनके अन्य साथी भागने में सफल रहे। जिस संबध में मुसरीघरारी थाना कांड स0-64/25, दि०-16.05.02025, धारा-310(4)/310 (5) भा०न्या०स० एवं 25(1-बी) ए/26/ 35 शस्त्र अधि०

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताये कि ये सभी दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी के बतायेनुसार दलसिंहसराय के ज्वेलर्स दुकान में लुट की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। गिरफ्तार दोनों अपराधी द्वारा पूर्व के किये घटना एवं दिनांक-07.05.2025 बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, काशीपुर समस्तीपुर में हुए लुट की घटना कारित किये थे। कारित करने वाले साथियों के बारे में भी बताये तथा इन दोनों के बतायेनुसार लूट मैं मिली सोने को गलाने हेतु सोनार विट्टु कुमार पे० सुबोध कुमार सा०-नावानगर, थाना-विदुपुर, जिला-वैशाली को दिया गया था। स्वीकारोक्ति बयान के सत्यापन के क्रम में सोनार बिट्टु कुमार के निशानदेही पर गलाया हुआ सोना की विधिवत जप्ती सुची बनाकर बरामदगी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त करमवीर एवं रविश कुमार द्वारा बताया गया कि बैंक की लूट की योजना दीपक मुंशी के द्वारा बनाया गया था। दिनांक 06.05.2025 को घटना कारित करने हेतु ये सभी पहुँचे थे, लेकिन घटना कारित नहीं कर पाये। दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी कोर्ट में पहले किसी वकील के यहाँ मुंशी का काम करता था और पूर्व में भी कई कांडो में समस्तीपुर एवं वैशाली जिला में आरोपित रहा है। ये पेशेवर एवं पूर्व का सक्रिय गिरोह है। यह गिरोह बिहार के विभिन्न जिला एवं बिहार के बाहर राज्यों में भी घटना किये है।
गठित विशेष टीम एवं एस०टी०एफ० बिहार पटना द्वारा बैंक से लूटी गयी शेष सामानों की बरामदगी एवं अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। अपराधकर्मियों का अपराधिक पृष्टभूमि रहा है, जिस संबंध में पता किया जा रहा हैं एवं गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

एस०टी०एफ० बिहार पटना की कांड के उद्भेदन तथा कर्मवीर, रविश एवं बिट्टु कुमार की गिरफ्तारी में विशेष तकनिकी सहयोग रहा। समस्तीपुर जिला की गठित विशेष टीम एवं तकनिकी शाखा द्वारा भी कांड के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी / बरामदगी में कम समय में बेहतर प्रयास कर सफलता प्राप्त किया गया है। जो प्रशंसनीय है। गठित विशेष टीम के सदस्यों, तकनिकी शाखा एवं एस०टी०एफ० बिहार पटना के टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।
गिरफ़्तार अपराध कार्मिक का नाम एवं पताः-
1-करमवीर कुमार उर्फ धर्मवीर कुमार उर्फ देशमुख भाई पिता-बीरबहादुर सिंह सा०-खिलवत, थाना-विदुपुर जिला-वैशाली (02 लाख का ईनामी)

1-गंगाब्रिज का ड सं0-73/19, धारा-399/402/413/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी०) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 2-विदुपुर थाना कांड सं0-135/18, धारा-414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी०) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 3-गंगाब्रिज थाना कांड सं0-26/19, धारा-379/356 भा०द०वि०, 4-बलिगाँव थाना का ‘ड सं0-146/20, धारा-399/402/414/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी०) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 5-देसरी थाना कांड सं0-287/20, धारा-392 भा०द०वि०, 6-बलिगाँव थाना का ‘ड सं0-139/20, धारा-394 ना०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट, 7-बलिगाँव थाना का ंड सं0-124/20, धारा-30 (ए)/32(2)/41 (1) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 8-बिदुपुर थाना कांड सं0-422/20, धारा-392 भा०द०वि०, 9-गंगाब्रिज थाना कांड सं0-73/19, धारा-399/402/413/414 भा०८०वि० एवं 25 (1-बी0) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 10-मुफ्फसिल थाना काण्ड सख्या-80/24, धारा-395 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 11-सरायरंजन थाना काण्ड सख्या-47/24, धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 12-रानाघाट नदिया थाना (पश्चिम बंगाल) थाना कांड सं0-559/2023, धारा-395/397/186/353/412/120बी ना०८०वि० एवं 25/27 शस्त्र अधि०।

2-रविश कुमार पिता-किशुनदेव सिंह सा०-मथुरा, थाना-विदुपुर, जिला-वैशाली
अपराधिक इतिहासः- 1- मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-80/24, धारा-395/412 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट 2- बिदुपुर थाना कांड संख्या-484/24, घारा-310(4)/310(5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट 3 बिदुपुर थाना कांड संख्या-320/21. घारा-341/323/307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट 4-नगर थाना कांड स0-113/25, धारा-310(2) भा०न्या०स० एवं 27 शस्त्र अधि० 5-सदर, वैशाली थाना कांड स0-427/17, धारा-399/402/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी०) ए/26/35 आर्म्स एक्ट 6-नगर थाना वैशाली कांड स0-1052/19, धारा-395 भा०द०वि० 7-विदुपुर वैशाली थाना कांड स0-311/20 धारा-379/414 भा०द०वि० एवं 30 बि०म०नि० एवं उत्पाद अधि० 8-विदुपुर थाना वैशाली कांड स0-255/20 धारा-399/402/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी०) ए/26/35 आर्म्स एक्ट
3-रणधीर कुमार उर्फ बबलु पे० स्व० रविन्द्र प्रसाद सिंह सा०-बेलसंडी, थाना-चकमेहसी, जिला-समस्तीपुर
अपराधिक ईतिहासः- 1-ताजपुर थाना कांड सं0-184/23, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट 2-ताजपुर थाना कांड सं0-587/22 धारा-457/380 भा०द०वि० ३-कल्याणपुर थाना कांड सं0-11/11, धारा-395 भा०द०वि० 4-पूसा थाना कांड स0-131/14, धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधि० 5-पूसा थाना कांड सं0-135/14, धारा-395/120बी भा०द०वि० 6-चकमेहसी थाना कांड स0-56/19, चारा-147/148/149/324/307/120बी भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधि०
4-सोनार विदु कुमार पे० सुबोध कुमार सा०-नावानगर, थाना-विदुपुर, जिला-वैशाली
बरामदगीः-
1-सोना-958.28 ग्राम (बिट्टु कुमार के निशानदेही पर 658.28 ग्राम एवं रणधीर कुमार के निशानदेही पर 300 ग्राम) 2-नगद-19200 रूपया, 3-पिस्तौल-03, 4-जिंदा कारतूस-08, 5-नारंगी रंग का पल्सर मोटसाईकिल रजि०स०-BR01FF5096 (घटना में प्रयुक्त) 6-मोबाईल-04, 7-पल्सर मोटरसाईकिल रजि०स०-BR33Y5649 (घटना में प्रयुक्त)
8-एक काला रंग का हुंडई कार रजि०स०-BR06CX5682

विशेष टीम / छापेमारी में शामिल पदाधिकारी/कर्मीः-
01. श्री संजय कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनु०पु०पदा० सदर-1, समस्तीपुर।
02. पु०नि० संदीप कुमार, अंचल निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल एवं पु०नि० शिव कुमार यादव, थानाध्यक्ष नगर थाना
03. पु०नि० शिवपूजन कुमार एवं पु०नि० चन्द्रकेतू तकनीकी कोषांग, समस्तीपुर।
04. पु०अ०नि० शनि कुमार मौशम, थानाध्यक्ष ताजपुर / पु०अ०नि० फैजुल अंसारी, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी / पु०अ०नि० प्रताप कुमार सिंह थानाध्यक्ष सरायरंजन थाना/पु०अ०नि० दिव्य ज्योति कुमारी, थानाध्यक्ष अंगारघाट थाना।
05. पु०अ०नि० योगेन्द्र सिंह, पु०अ०नि० प्रवीण कुमार, पु०अ०नि० शंभुनाथ सिंह, पु०अ०नि० अमर कुमार नगर थाना एवं स०अ०नि० रिंकु कुमार, मुसरीघरारी थाना
06. पु०अ०नि० अमित कुमार, पु०अ०नि० धनंजय कुमार, पी०टी०सी० अखिलेश कुमार, पी०टी०सी० अरविंद कुमार, सि०/978 केशव कुमार, सि०/805 संतोष कुमार, सि0/846 कुन्दन चौधरी, सि0/879 अमरजीत कुमार, सि0/817 राजीव कुमार दास, तकनीकी कोषांग, समस्तीपुर।





