व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
कारवाई: रुपये छीनतई के मामले में पूर्णिया जिला में दरभंगा का एक दरोगा व दो सिपाही सहित एक अपराधी को किया गिरफ्तार गिरफ्तार, रुपये बरामद
दूरबीन न्यूज डेस्क। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो लोग किस से न्याय की गुहार लगाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ पूर्णिया जिले में। हालांकि पूर्णिया पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक दरोगा, दो सिपाही, एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे जेल भेज दिया। मामला पूर्णिया जिले के के हाट थाना का है। जहां दिनांक 14.05.2025 को कसबा थाना के मोहनी के अभिनन्दन यादव के नामक एक व्यक्ति के द्वारा के० हाट थाना में आकर एक अभ्यावेदन समर्पित किया गया।


जिसमें यह आरोप लगाया गया कि बीते रात्रि करीब 12 बजे के0 हाट थाना क्षेत्र के चुन्नी उराँव चौक के पास तत्समय पुलिस वाहन में सवार वर्दीधारी व्यक्तियों एवं एक अन्य सिविल परिधानधारी व्यक्ति के द्वारा उनके पास धारित कुछ रुपयों में एक लाख दस हजार रुपये की धनराशि छीन ली गई है और उस दौरान इन सभी के द्वारा उन्हें तरह-तरह की अवांछनीय धमकियाँ भी दी गई। अभिनन्दन यादव के द्वारा उक्त सभी व्यक्तियों का हुलिया और धारण किए हुए परिधान के बारे में विस्तृत रूप से के० हाट थाना की पुलिस को जानकारी दी गई।


तत्पश्चात, इस मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया पुलिस ने मामले की जाँच प्रारम्भ की गई। तदनुसार, इस मामले में प्राप्त साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर अनुवर्ती कार्रवाई करते हुए अमन कुमार उर्फ गोलू, उम्र 22 वर्ष, पिता नरेश यादव, साकिन गढ़िया विशनपुर, वार्ड नम्बर 10, थाना के० नगर, जिला पूर्णिया के पास से छीनी गई कुल धनराशि 1,10,000/- को बरामद कर लिया गया है।


यह व्यक्ति उस वक्त पुलिस बल के साथ मौजूद था। तत्पश्चात, अमन कुमार उर्फ गोलू की निशानदेही पर इस प्रकरण में शामिल 1 पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार झा, और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 2 सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन चारों को न्यायिक अभिरक्षा में अग्रेषित करने के संबंध में अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों को निलम्बित करने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण :- पु०अ०नि० अरूण कुमार झा, पिता रामेश्वर झा, साकिन रामपुर मदन, थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा।
सिपाही अनुज कुमार, पिता राजेन्द्र प्रसाद यादव, साकिन मंझौली, थाना सिरदला, नवादा (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस)।
सिपाही योगेन्द्र पासवान, पिता चन्द्रदीप पासवान, साकिन नादी, थाना करपी, जिला अरवल (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस)। अमन कुमार उर्फ गोलू, उम्र 22 वर्ष, पिता नरेश यादव, साकिन गढ़िया विशनपुर, वार्ड नम्बर 10, थाना के० नगर, जिला पूर्णियाँ।






