खान मार्केट में हुए चोरी का खुलासा: पांच लाख नगद सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवर सहित 7 गिरफ्तार

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

खान मार्केट में हुए चोरी का खुलासा: पांच लाख नगद सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवर सहित 7 गिरफ्तार

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गठित विशेष टीम द्वारा नगर थानान्तर्गत माड़वारी बजार स्थित व्यवसायी के घर में हुए गृह चोरी के घटना का सफल उद्‌भेदन करते हुए चोरी किया गया आभूषण के साथ घटना में संलिप्त 07 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

विदित हो कि 23.04.2025 को नगर थानान्तर्गत खान मार्केट स्थित रवि कुमार गुप्ता के मकान में अज्ञात चोरों द्वारा घर के दरवाजा एवं खीड़की का ताला तोडकर घर में घुसकर तथा लोहा एवं लकड़ी के अरमारी को तोड़कर सोना चाँदी का आभूषण एवं नगद रूपया चोरी कर लिया गया। जिस संबंध में खान मार्केट के रवि कुमार गुप्ता आवदेन के आधार पर नगर थाना अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध दर्ज हुआ।

घटना अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा कारित किया गया था। घटना को समस्तीपुर पुलिस चुनौती के रूप में लेते हुए घटित घटना के उदभेदन, सामानों की बरामदगी एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्‌तारी हेतू पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन एवं अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 समस्तीपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गतित्त विशेष टीम द्वारा घटना के बाद मानवीय / तकनिकी आसूचना एवं अनुसंधान के आधार पर घटना में सलिप्त अपराधकर्मी की पहचान कर गिरफ्तारी एवं चोरी किये गये सामानों की बरामदगी हेतु छापामारी कर रही थी।

इसी क्रम में चटना में संलिप्त अभियुक्त मजहर ईमाम उर्फ तौशीफ उम्र-19 वर्ष, पिता-अली ईमाम, सा०-नीम गली मगरदही घाट वार्ड सं0-19 थाना-नगर, जिला-समस्तीपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर खान मार्केट स्थित रवि कुमार गुप्ता के मकान में अपने सहयोगी अपराधकर्मियों के साथ मिलकर घर का खीड़की को तोड़कर एवं घर में घुसकर लोहा / लकड़ी के आलमीरा के लॉकर से आभूषण एवं नगद रूपया चोरी करने की बात स्वीकार किया गया है।

मजहर ईमाम उर्फ तौशीफ के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर चोरी किये गये विभिन्न प्रकार के आभूषणों एवं नगद 05 लाख रूपया बरामद किया गया है।

विशेष टीम द्वारा चोरी किये गये शेष सामानों की बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपराधिक पृष्टभूमि रहा है, जिस संबंध में पता किया जा रहा हैं। घटना के उद्भेदन हेतु गठित विशेष टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा।

गिरफ़्तार क्राइम कलाकार का नाम एवं पताः-

1- मजहर ईमाम उर्फ तौशीफ उम्र 19 वर्ष, पिता अली ईमाम सा०-नीम गली मगरदही घाट वार्ड स०-19,

 2- मो० इरमान उर्फ नोनी उम्र 20 वर्ष, पे० मुजीव सा०-मिल्लत एकेडमी के पीछे गुदरी बजार वार्ड स0-22,

3- मो० दानिश, उम्र 22 वर्ष, पे० मो० मुजीव सा०-मिल्लत एकेडमी के पीछे, गुदरी बजार वार्ड स0-22

4-मो० नैय्यर रजा उर्फ कैय्यर उम्र 20 वर्ष पे० हाजी अनवार आलम सा०-मड़वारी बजार, ठाकुर वारी गली स0-22, थाना-नगर,

5 सौरभ कुमार उम्र-20 वर्ष पिता-अमरेन्द्र पोद्दार सा०-पेतिया गाछी (संध्या होटल के पीछे), बहादुरपुर नाका की सामने वाली गली

6- मो० आसिफ उम्र 19 वर्ष, पिता-इशरारून हक सा०-पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड वार्ड सं0-17

7-नूरजहाँ खातुन उम्र 45 वर्ष, पिता-मो० मुजीव सा०-मिल्लत एकेडमी के पीछे, गुदरी बजार वार्ड स0-22. सभी थाना-नगर जिला-समस्तीपुर