व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर जिले में 8000 स्वयं सहायता समूह का टारगेट राज्य से दिया गया, ताकि समाज का विकास हो सके
दूरबीन न्यूज डेस्क। गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड में किए गए महिला संवाद कार्यक्रम में आदरणीय निदेशक महोदय राम निरंजन सिंह, आदरणीय जिला परामर्श दाता विश्व विजय सर, आदरणीय जिला परियोजना प्रबंधक बिक्रांत शंकर सिंह एवं जिले के सभी प्रखंड परामर्शदाता ने कार्यक्रम में भाग लिया। सर्वप्रथम निदेशक महोदय राम निरंजन सिंह, जिला परामर्शदाता विश्व विजय सर, जिला परियोजना प्रबंधक बिक्रांत शंकर सिंह एवं संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


उसके उपरांत निदेशक द्वारा सभी महिलाओं से महिला संवाद संबंधी बातें की गई और उनसे जानकारी ली गई उन्हें किस प्रकार की आकांक्षाएं हैं, वह किस प्रकार की सरकार से मदद चाहती हैं। इन सभी की पूरी- पूरी जानकारी दी गई। संवाद में उपस्थित सभी महिलाओं को उत्साह वर्धन किया गया और सभी से कहा गया कि आप इसी तरह जीविका में कार्य करते रहे, अपनी आवश्यकताओं को अच्छे ढंग से पूरा करें और समाज में अपना योगदान देकर चीजों को आगे बढ़ाने में मदद करते रहें।


इसके उपरांत प्रखंड कार्यालय विभूतिपुर में निदेशक महोदय की अध्यक्षता में सभी प्रखंड परामर्शदाताओं के साथ एक बैठक की गई। जिसमें सभी जिला प्रबंधक को समझाया गया कि किस प्रकार 2 लाख स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाना है। समस्तीपुर जिले में 8000 का टारगेट राज्य से दिया गया था उसे किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार पूर्वक विचार विमर्श एवं चर्चाएं की गई। अंत में विश्व विजय सर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर बैठक का समापन किया गया।









