हरिहरपुर खेढ़ी धाम में 3 दिवसीय अनुष्ठान के साथ नन्दी भगवान जी का प्राण प्रतिष्ठा महा अनुष्ठान सम्पन्न

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

हरिहरपुर खेढ़ी धाम में 3 दिवसीय अनुष्ठान के साथ नन्दी भगवान जी का प्राण प्रतिष्ठा महा अनुष्ठान सम्पन्न

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढ़ी धाम में 3 दिवसीय अनुष्ठान के साथ नन्दी भगवान जी का प्राण प्रतिष्ठा महा अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। नन्दी भगवान मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा से तीन दिन पूर्व मूर्ति का अधिवास कराया गया और विभिन्न नदियों के जल व पंचामृत से मूर्ती को स्नान कराया गया।

ज्ञात हो कि शुक्रवार को नन्दी भगवान मूर्ति स्थापना हेतु 151 कन्याओं के द्वारा बुढ़ी गंडक नदी के तट पर से कलश शोभायात्रा निकाला गया था। काशी विश्वनाथ मंदिर के तरह ही बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर में भव्य नंदी भगवान की मूर्ति स्थापना किया गया हैं। मुख्य यजमान श्री राम सेवक झा एवं पंडित संजीव झा,पंडित मणिकांत मिश्रा,पंडित रामानंद मिश्र,पंडित बादल झा,पंडित पंकज मिश्रा के द्वारा 3 दिवसीय अनुष्ठान में पूजा पाठ उपरांत नन्दी भगवान कि मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा रविवार को संपन्न हुआ हैं।

बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर में स्वयं भू अंकुरी शिवलिंग है,जो लगभग 150 वर्ष पूर्व हरिहरपुर खेढ़ी गांव में चरवाहा स्थल पर प्रगट हुए थे। तब से मंदिर में छोटी नंदी भगवान थे, फिर ग्रामीणों के विचार स्थानीय ग्रामीण श्री रामसेवक झा के सहयोग से काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस के प्रसिद्ध मूर्तिकार से मूर्ति लाकर के मंदिर परिसर में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया हैं।

मौके पर भूषण झा,कामेश्वर झा,विजय कुमार चौधरी,चंदन कुमार झा,संतोष झा,सुमंत झा,कमलाकांत चौधरी, राम उदित चौधरी,जयराम चौधरी,दयानंद झा,रामबिलास चौधरी,आदित्य कुमार चौधरी,सुनील कुमार चौधरी,चंद्र भूषण चौधरी,मनोज चौधरी,शुभम कुमार झुना,चंद्रभूषण चौधरी विक्की,दीपक कुमार चौधरी,गंगा प्रसाद चौधरी,अमरेश कुमार चौधरी,राम शंकर झा,पवन कुमार झा आदि उपस्थित रहे।