महिला संवाद : महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वकांक्षी योजनाएं से सम्बन्धित लीफलेट्स एवं मुख्यमंत्री का संदेश का भी वितरण

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

महिला संवाद : महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वकांक्षी योजनाएं से सम्बन्धित लीफलेट्स एवं मुख्यमंत्री का संदेश का भी वितरण

दूरबीन न्यूज डेस्क। जिले के सभी 20 प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित की जा रही है जिसमें महिलाये बढ़ -चढ़ कर भाग ले रही हैं I महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलायें न केवल अपने अनुभवों को साझा कर रही है बल्कि अपने गाँव के विकास एवं राज्य की नीतियों के बारे में अपना सुझाव भी दे रही है ।

जिले में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं अपनी आकांक्षाओं, भावी योजनाओं और नई नीतियों पर विचार-विमर्श कर रही हैं, ताकि सरकार द्वारा विकास के लिए नई नीतियों का निर्माण किया जा सके | इस दौरान महिला संवाद वाहन के माध्यम से ऑडियो-विज़ुअल प्रस्तुति द्वारा राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वकांक्षी योजनाएं से सम्बन्धित लीफलेट्स एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार का संदेश का भी वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में महिलायें खुलकर अपनी आकांक्षाओं को सबके सामने रखती हैं जिसमें सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता, वृधा पेंशन, विधवा पेंशन की राशि में वृद्धि, खेल मैदान, पुस्तकालय की आवश्यकता, बिजली दर में कटौती,सड़क, चापाकल की मांग, गली नाली का निर्माण, सामुदायिक भवन का निर्माण इत्यादि शामिल हैं I

समस्तीपुर जिले में अबतक 220 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम आयोजित की गई है, जिसमें 25 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर विचार – विमर्श किया है | कार्यकम के दौरान प्राप्त होने वाले आकांक्षाओं एवं मंतव्यों को डिजिटल रूप से मोबाइल एप्प के माध्यम से संधारित भी किया जा रहा है।