समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की ला’श मिली, क्षेत्र में फैली सनसनी

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की ला’श मिली, क्षेत्र में फैली सनसनी

दूरबीन न्यूज़ डेस्क। समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक महिला की लाश मिली। चैता चौर स्थिति महिला की लाश मिलने की सूचना पल भर में पूरे क्षेत्र में फैल गई । सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई । इसकी सूचना अंगार घाट पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही अंगार घाट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। समाचार प्रेषण तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है।

मिली सूचना के अनुसार समस्तीपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह 07.15 बजे के आसपास अंगारघाट चैता रेवाड़ी वार्ड एक दसहरजा चौर स्थित रामबलि राम के गेहूँ लगा हुआ। खेत में एक 30-35 वर्ष की अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दलसिंहसराय, तकनिकी शाखा के पदाधिकारी / कर्मी एवं थानाध्यक्ष अंगारघाट के द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का जायजा लेते हुए एफ०एस०एल० टीम को बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक तौर से निरीक्षण करवाया गया है।

अज्ञात शव का अभी तक पहचान नहीं हो पाया है। पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। श्वान दस्ता के टीम को भी बुलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लोगों की नजर गेहूं खेत में पड़ी लाश पर पड़ी। लाश देखते ही लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । लाश को देखने के लिए लोगों की भी भीड़ घटना स्थल पर जुट गई, हालांकि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई।