व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें
अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर 01 जोड़ी आरक्षित एवं
02 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
दूरबीन न्यूज डेस्क। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुगम आवागमन हेतु रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
*1. गाड़ी संख्या 04090/04089 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल* (बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते): गाड़ी संख्या 04089 सहरसा-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 29 मार्च एवं 01 अप्रैल, 2025 को सहरसा से 18.45 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 18.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।
वापसी में गाड़ी संख्या 04090 नई दिल्ली-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 31 मार्च को नई दिल्ली से 14.15 बजे खुलकर अगले दिन 06.55 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 13.30 बजे सहरसा पहुंचेगी ।


*2. गाड़ी संख्या 04432/04431 दिल्ली-सहरसा-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल* (बरौनी-हाजीपुर-छपरा- बलिया-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते):
गाड़ी संख्या 04432 दिल्ली-सहरसा अनारक्षित स्पेशल 29 एवं 30 मार्च, 2025 को दिल्ली से 15.20 बजे खुलकर अगले दिन 10.20 बजे हाजीपुर रूकते हुए 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
वापसी में, गाड़ी संख्या 04431 सहरसा-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 30 एवं 31 मार्च, 2025 को सहरसा से 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 01.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 20.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।


*3. गाड़ी संख्या 04434/04433 नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल* (दरभंगा-समस्तीपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते):
गाड़ी संख्या 04434 नई दिल्ली-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 29 एवं 30 मार्च को नई दिल्ली से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 23.00 बजे जयनगर पहुंचेगी ।


वापसी में गाड़ी संख्या 04433 जयनगर-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 30 मार्च से 01 अप्रैल, 2025 तक जयनगर से 04.00 बजे खुलकर 11.10 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए अगले दिन 04.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
यात्रीगण रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं ।







