समस्तीपुर जिले के आकांक्षी प्रखंड खानपुर में परिवार नियोजन पखवाड़ा अंतर्गत जन जागरूकता हेतु ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर जिले के आकांक्षी प्रखंड खानपुर में परिवार नियोजन पखवाड़ा अंतर्गत जन जागरूकता हेतु ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन 

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले के आकांक्षी प्रखंड खानपुर के खानपुर उत्तरी पंचायत भवन पर मुखिया अरुण कुमार सिंह के अध्यक्षता में परिवार नियोजन पखवाड़ा अंतर्गत जन जागरूकता हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मुखिया अरुण कुमार सिंह के द्वारा परिवार नियोजन परिवार, नियोजन सेवा, परिवार एवं समाज को इससे लाभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विस्तार पूर्वकचर्चा किये एवं उपस्थित सभी को इस हेतु प्रेरित किये। पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीडर केशव कुमार के द्वारा बताया गया कि मिशन परिवार विकास के तहत 10 से 29 मार्च 2025 तक परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य गर्भनिरोधक साधनों की पहुंच बढ़ाना, समुदाय को जागरूक करना और योग्य दंपतियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार परिवार नियोजन अपनाने के लिए सक्षम बनाना है। परिवार नियोजन न केवल महिलाओं को यह अधिकार देता है कि वे कब और कितने बच्चे चाहती हैं, बल्कि यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। गर्भनिरोधक उपायों के उपयोग से मातृ मृत्यु दर में 20-30% की कमी लाई जा सकती है और प्रसव के बीच उचित अंतराल रखने से शिशु स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। बिहार में प्रजनन आयु (15-49 वर्ष) की विवाहित महिलाओं में आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग NFHS-4 (23.3%) से बढ़कर NFHS-5 (44.4%) हो गया है।

राजेंद्र वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी खानपुर के द्वारा बताया गया कि परिवार नियोजन अभी भी महिला नसबंदी पर अधिक केंद्रित है, जिससे आधुनिक गर्भनिरोधक के विकल्पों की सीमित उपलब्धता बनी हुई है। विशेष रूप से युवा, नवविवाहित और कम बच्चों वाली महिलाओं के लिए सेवाओं तक सीमित पहुंच, दुष्प्रभावों का डर, सांस्कृतिक एवं धार्मिक भ्रांतियाँ तथा लिंग आधारित बाधाएँ इसकी वृद्धि में रुकावट बन रही हैं।
परिवार नियोजन पखवाड़ा के दौरान 10 से 16 मार्च 2025 तक दंपति संपर्क अभियान भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को परिवार नियोजन के बारे मे जागरूक किया गया तथा 17 से 29 मार्च तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के दौरान पंजीकृत योग्य दंपतियों को सेवाएं प्रदान की जा रही है।

बैठक में मुखिया अरुण कुमार सिंह, प्रोग्राम लीडर केशव कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी खानपुर राजेंद्र वर्मा, वार्ड सदस्य, पंचायत जनप्रतिनिधि, आशा फैसिलिटेटर निशा कुमारी, इंदु कुमारी, जीविका सीएनआरपी कविता कुमारी, पंचायत की सभी आशा, जीविका समूह सदस्य, योग्य दंपत्ति लाभार्थी एवं समुदाय के लोग सक्रिय रूप से भाग लिए।