व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें
खानपुर प्रखंड क्षेत्र के रैनी ढ़ाब में विगत 1 वर्षों से जला है ट्रांसफार्मर, सिंचाई बिना सुख रही फसल, किसान परेशान।
दूरबीन न्यूज डेस्क। खानपुर प्रखंड अंतर्गत कानूविशनपुर पंचायत के रैनी ढ़ाब में विगत 1 वर्षों से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। विभाग की लापरवाही के कारण स्थानीय किसान काफी परेशान हैं। किसानों के खेतों में सिंचाई की व्यवस्था न होने के कारण फसल सूख रही है। पानी बिना सूख रहे फसल की चिंता में किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। बिजली विभाग एवं सरकार को कोष रहे हैं। स्थानीय किसानों ने शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे मीडिया से बात करते हुए बताया कि विगत एक वर्षों से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है ।


जब विभाग के लोगों को स्थानीय किसान ने जानकारी दी तो विभागीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने में 10 से 20 हजार रूपए खर्चा होगा। किसान ने आगे बताया कि हमारे यहां कम से कम पांच ट्रांसफार्मर की जरूरत है, वह भी बड़ा-बड़ा। लेकिन विभाग के द्वारा एक छोटा सा ट्रांसफार्मर दिया गया, जिसके कारण सिंचाई में काफी परेशानी होती है। इधर, मामले पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता से बात कर किसान हित में अविलंब ट्रांसफार्मर बदलने को कहा है।



जिला पार्षद ने बताया कि किसानों को रब्बी फसल में सिंचाई की आवश्यकता है। इस ट्रांसफार्मर के जल जाने से करीब 150 सौ एकड़ फसल बर्बाद होने के कगार पर है।
मौके पर किसान राज नारायण सिंह, अरुण सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, विष्णुदेव सिंह ,संजीत कुमार सिंह, दिनेश सिंह, अमरजीत कुमार, लखन कुमार, राजीव कुमार चौधरी, भोला चौधरी, श्याम चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।








