

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें
शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण की मांग, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीपीओ स्थापना से हुई वार्ता
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (गोपगुट) का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीपीओ (स्थापना) कुमार सत्यम से मुलाकात की। बताया गया कि विशिष्ट शिक्षकों का प्राण जेनरेट करने, वेतन भुगतान करने, विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण करने, एरियर भुगतान करने, नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान शीघ्र करने, डीएलएड सत्र 2014-16, 2015-17, 2016-18 में प्रशिक्षण उत्तीर्ण शिक्षकों का विरमण तिथि से ग्रेड पे का भुगतान करने सहित विभिन्न समस्याओं से डीपीओ स्थापना को अवगत कराया गया। पदाधिकारियों के द्वारा समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।



चर्चा में विशिष्ट शिक्षकों का प्राण जेनरेट करते हुए वेतन भुगतान किए जाने का आश्वासन मिला। साथ ही डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम द्वारा शिष्टमंडल को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन मिला।
शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष विरदेलाल यादव, जिला सचिव रामबाबू सिंह, विनोद कुमार विमल, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गगन कुमार, गजेन्द्र प्रसाद आर्य, अमित कुमार, विश्वामित्र प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।








