बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना मे दर्दनाक मौ’त, होली खेलकर घर लौट रहा था बेकरी दुकानदार

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना मे दर्दनाक मौ’त, होली खेलकर घर लौट रहा था बेकरी दुकानदार

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक के बाइक के संतुलन बिगड़ने से एक दुकान में ठोकर मारते हुऐ गीर पड़ा जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गया । मृतक युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही धनहर निवासी सत्तो राय के 24 वर्षीय पुत्र संजन कुमार के रूप में हुई है। जो किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास अपना जय माता दी बेकरी का दुकान चलाता था। शुक्रवार को दुकान पर ही होली खेलकर वह घर जा रहा था।

तभी कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर एक दुकान में बाइक से ठोकर मार दी जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची वारिसनगर की पुलिस ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार का बताना है कि पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों की सड़क दुर्घटना की युवक की मौत की सुचना मिलते ही परिजनों एवं गाँव मे मातम का माहौल है।