व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
होली के बीच में जमकर हुई गोलीबारी, दो लोग जख्मी, मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना
दूरबीन न्यूज डेस्क । होली के दिन समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में जमकर गोलीबारी हुई। घटना में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों जख्मी लोग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते हैं समस्तीपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समस्तीपुर जिला मोहनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को समय करीब-06.30 बजे संध्या में गोलीवारी की घटना घटित हुई है, जिसमें दो व्यक्ति जख्मी है।


जख्मी व्यक्ति की पहचान 1. पप्पु राय पे०-स्व० सुखदेव राय 2. दिलिप राय पे०- स्व० श्यामबाबु राय दोनों ग्राम-चपरा दक्षणी डुमरी थाना-मोहनपुर जिला-समस्तीपुर के रूप में की गई है। घटना का कारण पुरानी रंजीश बतायी जा रही है। बीते कल दिनांक-13.03.2025 को एक भोज समारोह में महेश राय (वर्तमान मुखिया) पे०-रामदेव राय 2. महेश राय पे०-स्व० जगदेव नारायण राय दोनों ग्राम चपरा दक्षणी डूमरी थाना-मोहनपुर जिला-समस्तीपुर के बीच आपसी विवाद हुआ था।


उक्त संदर्भ में एफ०एस०एल० टीम के द्वारा घटना स्थल की जाँच कर रही है। मोहनपुर थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त दोनों जख्मी को ईलाज हेतु सदर अस्पताल, समस्तीपुर पर भेजा गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में अग्रतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही।









