सड़क किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैला सनसनी

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सड़क किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैला सनसनी

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा तुला वार्ड 13 में शुक्रवार की देर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान गांव के ही गणेश राय के पुत्र संतोष राय (32 ) के रूप में हुई। घर के पास ही सड़क किनारे शव मिलने से परिजनों में चीत्कार मच गया। इसकी सूचना अंगारघाट थाना को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दी। ग्रामीणों की माने तो संतोष ट्रैक्टर चालक था। लोगो आशंका जता रहे थे कि बाइक दुर्घटना में मौत हो गई होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का सही पता चलेगा।