विद्यापतिनगर में पेड़ से फंदे से झूलता मिला अज्ञात अधेड़ का श’व, पुलिस कर रही घटना स्थल पर मामले की छानबीन

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

विद्यापतिनगर में पेड़ से फंदे से झूलता मिला अज्ञात अधेड़ का श’व, पुलिस कर रही घटना स्थल पर मामले की छानबीन

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना के हरपुर बोचहा पंचायत के चतरा रेलवे गुमटी के समीप गुरुवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव आम के पेड़ के फंदे से झूलता मिला। जिससे छेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल पर जुटे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव को देखने के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उक्त अज्ञात अधेड़ की हत्या कर यहां शव को लटका दिया गया है। हत्या या आत्महत्या हुई इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उधर घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भाड़ी भीड़ घटनास्थल पर जुटी रही। मृतक की उम्र 55 वर्ष के क़रीब बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों सहित पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। प्रथम दृष्टतया अन्यत्र हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का मामला प्रतीत होता है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल जांच हेतु बुलाया गया है। दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया।