व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रक्सौल से अजमेर व सहरसा से अमृतसर के चली ट्रेन
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार किया जा रहा है:
*1. गाड़ी सं. 05273/05274 दरभंगा-दौराई (अजमेर)-दरभंगा स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते)* –
गाड़ी सं. 05273 दरभंगा-दौराई स्पेशल 22 एवं 29 मार्च, 2025 को दरभंगा से 13.15 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 बजे दौराई पहुंचेगी ।
वापसी में गाड़ी सं. 05274 दौराई-दरभंगा स्पेशल 23 एवं 30 मार्च, 2025 को दौराई से 23.45 बजे खुलकर तीसरे दिन 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी ।




*2. गाड़ी सं. 05507/08 सहरसा-अमृतसर-सहरसा स्पेशल* –
गाड़ी सं. 05507 सहरसा-अमृतसर स्पेशल 16 मार्च, 2025 को सहरसा से 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी ।
वापसी में गाड़ी संख्या 05508 अमृतसर-सहरसा स्पेशल दिनांक 18 मार्च को अमृतसर से 04.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.45 बजे सहरसा खुलेगी ।
यात्रीगण रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं ।









