प्रतियोगिता से आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा : बीईओ, चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

प्रतियोगिता से आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा : बीईओ, चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। प्रतियोगिता में शामिल होने से बच्चों में आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उक्त बातें बीआरसी दलसिंहसराय परिसर में गुरुवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय क्विज, चित्रकला एवं गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बीईओ मनोज कुमार मिश्र ने कही। दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। बताया गया कि बिहार दिवस समारोह को लेकर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता तीन कोटि में आयोजित हुआ। प्रथम कोटि वर्ग पांच तक के बच्चे, दूसरी कोटि में वर्ग 6-8 तक के बच्चे तथा तीसरे कोटि में वर्ग 9-12 तक के बच्चे शामिल हुए। चित्रकला प्रतियोगिता में मवि दलसिंहसराय की सुनिधि, मानसी, बालिका उवि दलसिंहसराय की अलका, क्विज प्रतियोगिता में मवि दलसिंहसराय का जय, मवि रामपुर जलालपुर का आदर्श, उमावि चकबहाउद्दीन का करण, गणित ओलंपियाड में मवि दलसिंहसराय का अभिराज, उमवि यमुना टांड़ का विवेक, उमावि रघुवरपुर का किशन अपने-अपने कोटि में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में उमवि बम्बैया हरलाल का अंकुश, उमवि बल्लोचक की गुंजन, उमवि केवटा की स्वाति , क्विज प्रतियोगिता में उमवि बम्बैया डीह का पियूष, उमवि पांड़ की अर्पणा, उमावि केवटा की रूचि, गणित ओलंपियाड में उमवि मधैपुर की सोनाक्षी, उमवि पांड़ का अंकित, उमावि चकबहाउद्दीन की स्मृति अपने-अपने कोटि में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में उमवि कन्या केवटा की जिया नाज, उमवि पगड़ा की रिया, उउमावि रघुवरपुर की मान्या, क्विज में उमवि कन्या केवटा की अनन्या श्री, मवि दलसिंहसराय की खादिजा मरियम, उमावि पगड़ा की सुदीक्षा, गणित ओलंपियाड में मवि बसढिया की साक्षी, उमवि अम्बेडकर केवटा का शिवम, उमावि पांड़ का सुमित अपने-अपने कोटि में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मौके पर लेखापाल चंदन श्रीवास्तव, शिक्षक गगन कुमार, मिंटू कुमार, उदय कुमार, अशोक कुमार पंडित, प्रियंका कुमारी, अमृत कलश, अमरेश कुमार ठाकुर, विद्यानंद झा, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, चन्द्रशेखर प्रसाद यादव, राकेश कुमार, अंजनी कुमार, संजीत कुमार चौधरी, वसुंधरा कुमारी, कुमारी मणि, कुमकुम चौधरी, नवल किशोर, अनिता, सुजाता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।