ओभरब्रिज के समीप सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क। ओभरब्रिज के समीप सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल। समस्तीपु नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप तेज गति जा रही बस ने एक दंपति को ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति का इलाज जारी है। मृतक महिला की पहचान दुधपुरा मुसापुर के संजय साह की पत्नी फुलकुमारी देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गति से जा रहे एक बस ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान बस का दोनों चक्का महिला के सर पर चढ़ गया। संजय साह पटेल गोलंबर के पास चाय का दुकान चलाता है। देर शाम वो दुकान बंद कर अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास घटना घटी।