व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें
दूरबीन न्यूज डेस्क। संकुल स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित, प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित, भाषा, गणित, पर्यावरण आदि विषयों से संबंधित टीएलएम प्रदर्शित।
समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा में बुधवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन ने की तथा संचालन विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम में संकुलाधीन उमवि मोरदीवा, कन्या उमवि मोरदीवा, कन्या उमवि रसलपुर पैठान, प्रावि मोरदीवा तथा प्रावि रसलपुर पैठान के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अलग-अलग विषय-वस्तु को व्यंजित करते टीएलएम को प्रदर्शित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक गगन कुमार ने कहा कि भाषा, गणित, पर्यावरण के साथ-साथ अन्य विषयों से संबंधित विषय-वस्तु को सरलता के साथ बच्चों के बीच प्रस्तुत करने में टीएलएम काफी सहायक होता है। इसके माध्यम से जटिल अवधारणा को भी काफी सहजता के साथ बच्चे आत्मसात कर पाते हैं।
कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न तथा सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि सभी विजेता प्रतिभागी प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में शामिल होंगे।



मौके पर एचएम मो शमीम नूर, गगन कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार सिंह, रामचन्द्र प्रसाद, मुकेश कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार मंडल, सीमा कुमारी, स्मृति भारती, अन्नु कुमारी, दीपिका सिंह, भारती कुमारी, पन्ना कुमार, रोहित कुमार, चंदन कुमार सुमन, शिवनाथ पासवान, रंजीत कुमार पासवान, जय प्रकाश जय, मिथिलेश कुमार साह सहित अन्य मौजूद थे।









