नरकटियागंज में विद्युत कर्मी को पहले चाकू से गोदा, फिर मारी गोली

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क। नरकटियागंज में विद्युत कर्मी को पहले चाकू से गोदा, फिर मारी गोली। नरकटियागंज नगर का गोपाला ब्रह्म स्थान सोमवार की सुबह गोलीबारी से दहल उठा।टीपी वर्मा कालेज गेट के सामने सशस्त्र अपराधियो ने टहलने निकले विद्युत विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार( 35 ) को पहले चाकू से गोदा और फिर गोली मार दी। घायल अवस्था मे परिजन उसे अस्पताल लेकर गए । जहां चिकित्सकों ने उसे बेतिया रेफर कर दिया। रास्ते मे ही कर्मी ने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ,थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने पहुच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।घटना का कारण परिजनों द्वारा भूमि विवाद बताया जा रहा है।