Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रमपुरवा हलखोरिया गांव में बदमाशों ने बुधवार की सुबह एक स्कूल संचालक को गली मार कर हत्या 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। रमपुरवा हलखोरिया गांव में बदमाशों ने बुधवार की सुबह एक स्कूल संचालक को गली मार कर हत्या। डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया पंचायत के वार्ड 2 रमपुरवा हलखोरिया गांव में बदमाशों ने बुधवार की सुबह एक स्कूल संचालक को गली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान इरसाद आलम 35 के रूप में की गई है। मृतक रमपुरवा हलखोरिया गांव का निवासी है। बदमाशों ने गोली स्कूल संचालक के सिर और पीठ में मारी है। गोली कि आवाज सुन कर आसपास के लोग उसे इलाज के लिए मोतिहारी ले गए। मोतिहारी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हों गई। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि वह सुबह में अपने घर से ब्राइट फियूचर स्कूल में संचालन के लिए जा रहा था।

तभी पहले से घात लगये पड़ोसी हसबुद्दीन ने गोली चलना सुरु कर दिया। मो. इरसाद खुद को भाग कर जान बचाने का प्रयास किया तो उसके पीठ में गोली मारी, गोली लगने के बाद भी तीन सौ मीटर भाग कर चाचा के दरवाजे पर पंहुचा जहा उनका गेट बंद था, इसी बीच बदमाशो ने उसके सिर में गोली माऱ कर वहां से फरार हो गए। गोली कि आवाज सुन कर आसपास के लोग दौड़ते हुए आये तब तक वह फरार हो गया। वही जख्मी इरसाद को इलाज के लिए मोतीहारी ले गए। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। एसपी स्वर्ण प्रभात का कहना है कि गोली मारने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है।