गीत-संगीत के बीच थिड़के बच्चे, अपने हुनर का दिखाया दम, विनस वन का मनाया गया वर्षगांठ

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। गीत-संगीत के बीच थिड़के बच्चे, अपने हुनर का दिखाया दम, विनस वन का मनाया गया वर्षगांठ। समस्तीपुर जिला में मनोरंजन व शॉपिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बन चुका मोहनपुर रोड स्थित विनस वन का शुक्रवार को पहला वर्षगांठ मनाया गया। बीते एक साल में यह जिला का वन स्टॉप मनोरंजन स्थल बन गया है। पहली वर्षगांठ पर विनस वन में तीन दिनों के समारोह की विधिवत शुरुआत की गई।

जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. जीसी कर्ण, संस्थापक मनीष अग्रवाल व रजनीश अग्रवाल ने अपनी माता परमेश्वरी देवी व परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर विनस वन व फूड कोर्ट के सभी कर्मी, मीडिया कर्मी के साथ फूड कोर्ट व विनस वन में वर्ष में सबसे अधिक बार आकर अपना प्यार देने वालों को भी सम्मानित किया गया।

इसके बारे में मनीष अग्रवाल ने बताया कि आज विनस वन शहरवासियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों कि भी पसंद बन गया है। यहां एक जगह लोगों को शापिंग व मनोरंजन के साथ ही बिहार के सबसे बड़े फूड कोर्ट में लजीज इंडियन, साउथ इंडियन व चाइनीज खाने का भी आनंद मिलता है। हमने एक वर्ष में बच्चों के लिए गेम जोन बनाकर मनोरंजन को भी सही आयाम देने का प्रयास किया है। आगे भी सेवाओं में नयापन देखने को मिलेगा।

बताया गया कि विनस वन के वर्षगांठ पर बच्चों ने रैंप वाक, म्यूजिक, डांस, गेम, मेंहदी प्रतियोगिता आदि में भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया। तीन दिन के समारोह में रविवार को पुरस्कार वितरण व समापन कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर सच्चिदानन्द सिंह, सत्येन्द्र सिंह, ललन यादव, राम बालक पासवान, विनय पंसारी, सुनील अग्रवाल, निर्मल केडिया, अमित कुमार, अनुज वैभव व एमएच खान सहित सैकड़ों कला प्रेमी मौजूद थे। बताया गया कि बर्षगांठ के अवसर पर जहाँ पेंटलून से कपड़ों कि खरीद पर 60 फीसदी तक छूट है, वहीं फूड कोर्ट में भी अनेकों ऑफर रखे गए हैं।

समस्तीपुर में आटा और भूसी के नीचे दबे 400 कॉटन विदेशी शराब के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *