मोदी ने लगातार तीसरी बार ली पीएम पद की शपथ, 30 कैबिनेट सहित 72 मंत्री शामिल

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। मोदी ने लगातार तीसरी बार ली पीएम पद की शपथ, 30 कैबिनेट सहित 72 मंत्रियों ने ली शपथ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीएन) के संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकार्ड की बराबरी कर इतिहास रच दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। श्री मोदी के शपथ लेते ही समूचा आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।

पीएम मोदी ने हिन्दी में शपथ ली। उनके साथ उनकी भारी भरकम मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ली। जिनमें 30 केबिनेट, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 30 से अधिक राज्य मंत्री शामिल हैं।

शपथ लेने वाले केबिनेट मंत्रियों में सर्वश्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, डॉ एस जयशंकर, मनोहर लाल, एच डी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेन्द्र कुमार,

राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, डा मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सी आर पाटिल शामिल हैं।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ लेने वालों में राव इंद्रजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रतापराव गणपत राव जाधव और जयंत चौधरी शामिल हैं। राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में जितिन प्रसाद, श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी,

कृष्णपाल, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल प्रमुख हैं। मंत्रिपरिषद में सहयोगी दलों के 7 सदस्यों को केबिनेट और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया है।

जेईई एडवांस के परीक्षा में खानपुर प्रखंड की कुमारी शांभवी ने भी मारी बाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *