अमित शाह ने कहा, अब तक 270 सीटें जीत चुके हैं, सातवें चरण तक मोदी जी 400 पार हो जाएंगे

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। अमित शाह ने कहा, अब तक 270 सीटें जीत चुके हैं, सातवें चरण तक मोदी जी 400 पार हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के करनाल, हिसार और झज्जर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पांचवें चरण के मतदान के दौरान उन्होंने सोमवार को कहा कि वे पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि वे अब तक 270 सीटें जीत चुके हैं, सातवें चरण तक मोदी जी 400 पार हो जाएंगे।

शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वह इस बार 40 पार भी नहीं होने वाली है। हरियाणा की सभी दस सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। चार जून के बाद राहुल बाबा ग्रीष्मकालीन अवकाश पर विदेश चले जाएंगे। शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश से आतंकवाद को समाप्त किया, नक्सलवाद को खत्म किया। एक जमाना था, जब सोनिया-मनमोहन की सरकार में आलिया, जालिया, कालिया आते थे, बम धमाके करते थे और चले जाते थे।

जबसे मोदी सरकार बनी है, आतंकी हमलों के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक कर घर में घुस कर मारा जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब लगने लगा है कि वह हार रही है, इसलिए वे अब झूठ का प्रचार करने लगे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो मुसलमानों को आरक्षण दिया है, यदि हमारी 400 सीटें आती हैं तो हम इसे खत्म करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि एक ओर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले मोदी हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस वाले हैं, जो कहते हैं कि पाकिस्तान से कश्मीर मत छीनो, पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। मैं राहुल बाबा को कहना चाहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे वापस लेंगे।

समस्तीपुर में स्वर्ण व्यवसायी के बाइक की डिक्की से जेवर उड़ाने मामले में एफआईआर दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *