यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। कोचिंग से लौट रहे साइकिल सवार किशोर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी थी टक्कर। समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में पिकअप की ठोकर से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड वार्ड 8 निवासी अमरजीत राय के 13 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार के रूप में की गई है। किशोर कोचिंग से पढ़ाई कर लौट रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही मोरसन्द गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने बताया कि अमरेश कुमार कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोरसंड हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जिसे आनन फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अमरेश मोरसंड मध्य विद्यालय के सातवीं वर्ग के छात्र बताए गए हैं। परिजनों ने बताया कि पिकअप को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया है। चालक को भी पकड़ कर रखा गया है। पिकअप पर भारत सरकार का स्टीकर भी लगा हुआ है।
इधर घटना की सूचना परिजनों ने पूसा पुलिस को भी दी है। समाचार प्रेषण तक किशोर का शव सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पड़ा हुआ था। पुलिस के नहीं आने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। वही, घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरुण साह निष्कासित