यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में गरजे अमित शाह, बोले नित्यानंद राय मेरा जिगरी दोस्त है, आप जिताकर भेजें बड़ा आदमी बनाना मेरा काम है। गृह मंत्री अमित शाह ने समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के खजुरी हाई स्कूल मैदान में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित किया।
सभा मे उमड़ी भीड़ को देख अमित शाह काफी गदगद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से पिछड़ों के आरक्षण के विरोध में काम किया है। उजियारपुर से नित्यानंद राय को जिताकर भेजे, इनको बड़ा आदमी बनाना मेरा काम होगा। उन्होंने नित्यानंद राय के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे जिगर का टुकड़ा है।



उन्होंने कहा की एक पत्रकार ने सवाल पूछा था कि इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री कौन बनेगा। इस सवाल पर इस इंडिया गठबंधन के लोगो ने कहा सभी लोग एक एक साल के लिए बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो कश्मीर से 370 धारा को हटाया गया।
मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाया। इसी समस्तीपुर में लालू प्रसाद ने भाजपा के मुख्य नेता लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर जेल भेजवाने का काम किया था। आज देश सभी भ्रष्टाचारी एक जगह हो गये है। कोई भी भ्रष्टाचार करने बाले को बक्शा नहीं जाएगा।


देश में कई लोगों के पास से इतने रूपए मिले हैं की मशीन भी गिनते गिनते थक जाती है। नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीबों को पांच किलो अनाज दे रही है और पांच लाख की मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया है। कर्पूरी ठाकुर की धरती, विधापति के पावन धरती को प्रणाम करते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया।
मौके पर बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, जनक चमार, राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर, एमएलसी डा. तरूण कुमार, विधायक राजेश सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुशील चौधरी, जगन्नाथ ठाकुर, जयकृष्ण झा, पूर्व मंत्री बैजनाथ सहनी आदि ने संबोधित किया।


चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले समस्तीपुर के 33 मतदान कर्मियों पर होगी प्राथमिक दर्ज





