होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका का शव, बच्चे के रोने पर लोगो को हुई जानकारी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका का शव, बच्चे के रोने पर लोगो को हुई जानकारी। नेपाल के जनकपुरधाम के रामानंद चौक अवस्थित होटल के कमरे में एक प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गयी। इधर, पुलिस ने शव को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान महोतरी जिला के पिपरा गांव के 31 वर्षीय हितेन्द्र पासवान व लोहारपट्टी नगरपालिका वार्ड 4 खुट्टा गांव के 25 वर्षीय प्रियंका कापर के रूप में की गयी है। मृतका प्रियंका कापर का मायका पिपरा गांव में है। उधर, सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय धनुषा से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनो चार दिनों से उस होटल के कमरे में रह रहा था।

सुबह मृतक महिला की डेढ वर्षीय पुत्री के रोने की आवाज पर होटल के कर्मचारी ने कमरे को खुलवाने की कोशिश की। लेकिन काफी देर तक आवाज नहीं आने पर होटल प्रबंधक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट का लॉक तोड़कर कमरा खुलवाया।

जहां दोनो फंदे से झूलते मिला। वहीं बच्ची नीचे रो रही थी। पुलिस ने बताया कि प्रेमी चार बच्चे का पिता है। वहीं महिला को एक बच्ची है। पुलिस ने दोनो शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल भेज दिया है। दोनो के परिजनों को सूचना दी गयी। वहीं मामले की छानबीन कर रही है।

समस्तीपुर में गर्मी व तेज पछुआ हवा का कहर जारी, 40 डिग्री से अधिक हो रहा तापमान, दिया गया समसामयिक सुझाव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *