पूसा में रविता तिवारी निर्विरोध तो हसनपुर में 15 मतों से अंजू देवी बनी प्रखंड प्रमुख

समस्तीपुर, दूरबीन न्यूज। समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड एवं हसनपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव कड़ी सुरक्षा में अनुमंडल मुख्यालयों में गुरुवार को संपन्न कराया गया। समस्तीपुर अनुमंडल मुख्यालय में जहां पूसा प्रखंड प्रमुख के रुप में रविता तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं रोसड़ा अनुमंडल मुख्यालय में 15 मतों से अंजू देवी प्रखंड प्रमुख बनी। दोनों अनुमंडल मुख्यालयों में घोषणा के बाद समर्थकों की खेमें में खुशी है। election block pramukh

समस्तीपुर अनुमंडल मुख्यालय में सदर दिलीप कुमार की अध्यक्षता एवं आपदा पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पूसा प्रखंड के 19 पंचायत समिति सदस्यो में 12 सदस्य ही उपस्थित हुए। जिसके बाद एक मात्र प्रत्याशी के रुप में रविता तिवारी ने नामांकन का पर्चा भरा। दूसरा दाबेदार नहीं होने के कारण रविता तिवारी को प्रखंड प्रमुख के रुप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

इधर, रोसड़ा अनुमंडल मुख्यालय में कड़ी चौकसी के बीच हसनपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न कराया गया। एसडीओ आकाश चौधरी की अध्यक्षता पंसस सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें प्रेक्षक के रुप में डीपीआरओ शशिकांत पासवान उपस्थित थे। प्रखंड प्रमुख के लिए कराए गए मतदान की गिनती में अंजू देवी को कुल 20 मत मिला, जबकि उनक्र प्रतिद्वंदी अमरजीत पासवान मात्र पांच मत मिला।


इसके बाद 15 मतों की बढ़त से अंजू देवी को प्रखंड प्रमुख चयन होने की घोषणा की गयी। बताया जाता है कि अंजू देवी दूसरी बार प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर आसीन हुई है। विदित हो किहसनपुर प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या 28 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *