समस्तीपुर रेल मंडल में छह ट्रेनों को किया गया रद्द, अन्य ट्रेनो में भी हुआ बदलाव

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल Railway division मंडल में आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से दिनांक 21 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 तक खुलने वाली छह ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। जबकि अन्य का आंशिक समापन व आंशिक प्रारंभ कर परिचालन किया जायेगा।

रद्द ट्रेनें : 1. गाड़ी सं. 05233 बरौनी-समस्तीपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल
2. गाड़ी सं. 05234 समस्तीपुर-बरौनी डेमू पैसेंजर स्पेशल
3. गाड़ी सं. 05245 सोनपुर-छपरा मेमू पैसेंजर स्पेशल

4. गाड़ी सं. 05246 छपरा-सोनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
5. गाड़ी सं. 05505 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
6. गाड़ी सं. 05506 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

आंशिक समापन किये जाने वाली ट्रेनें –

1. गाड़ी सं. 03218 दानापुर-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन मोकामा में किया जायेगा ।
2. गाड़ी सं. 03284 पटना-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन विद्यापति धाम में किया जायेगा ।

आंशिक प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –

1. गाड़ी सं. 03217 बरौनी-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ मोकामा से किया जायेगा ।
2. गाड़ी सं. 03283 बरौनी-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ विद्यापति धाम से किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *