समस्तीपुर/पूसा। अगले चार दिनों तक गरज के साथ मध्यम से घने बादल बन सकते है। जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में अगले 24 से 48 घंटों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।
वर्षा की संभावना 19 मार्च की रात्रि से 20 मार्च तक अधिक संभावित बताई गई है। वर्षा के दौरान तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताया है। ( weather news)
डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 25 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति पूरवा हवा चलने का अनुमान है।
वर्षा के दौरॉन हवा की रफ्तार औसतन रफ्तार से अधिक होने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।
इधर, बुधवार की सुबह से ही समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। जिसके कारण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है।
हालांकि करते हुए फसलों को तैयार करने में किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विदित होकर सरसों की फसल की कटाई शुरू हो गई है। किसान सरसों की फसल काटकर दरवाजे व खलिहान पर जमा कर चुके हैं। वही कुछ स्थानों पर गेहूं की कटाई भी शुरू हो गई है। इस बीच बारिश होने से किसान काफी परेशान दिख रहे हैं।