समस्तीपुर में सड़क हादसे में जख्मी मोटर मैकेनिक की इलाज के दौरान हो गयी मौत

समस्तीपुर। समस्तीपुर में सड़क हादसे (road accident) में जख्मी मोटर मैकेनिक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदाहाट के समीप एनएच 322 पर की है।

मृतक मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव के 27 वर्षीय मो. परवेज है। सड़क हादसे की घटना सोमवार की देर शाम की थी। मंगलवार की शाम शव पहुचते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मोटर मैकेनिक मो परवेज सोमवार की शाम में मुसरीघरारी स्थित अपने गैराज को बंद कर बाइक से घर लौट रहा था।

इस बीच उदाहाट के समीप एनएच 322 पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात मालवाहक पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन समेत दक्षिण दिशा की ओर भाग निकला।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल मोटर मैकेनिक को तत्काल मुसारीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे पटना रेफर कर दिया गया।

पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव उसके पैतृक घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिवार के सभी लोगों का रोते-रोते बुरा हाल था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *