समस्तीपुर ECREU मंडल द्विवार्षिक अधिवेशन व पुरानी पेंशन बहाली हेतु जन कन्वेंशन आयोजित, पुरानी कमेटी भंग

समस्तीपुर। समस्तीपुर के रेलवे सामुदायिकपुरानी पेंशन बहाली हेतु जन कन्वेंशन सह भवन में ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन ECREU के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु जन कन्वेंशन सह समस्तीपुर मंडल द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को हुआ। सम्मेलन के प्रारंभ में शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया। इसकी अध्यक्षता ईसीआरईयू के अध्यक्ष संतोष पासवान ने की, जबकि संचालन संयुक्त सचिव रत्नेश कुमार वर्मा के द्वारा हुआ।

सभा में विभिन्न वक्तागण के द्वारा ईसीआरईयू द्वारा कर्मचारी हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया गया। सर्वप्रथम उद्घाटन भाषण में ईसीआरयू के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश प्रसाद साहू द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए ईसीआरईयू द्वारा जारी मांग पत्र की जानकारी दी गई। प्रमुख मांगों में सभी के लिए पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली तथा रेलवे सहित सभी सार्वजनिक उपक्रम के निजीकरण पर रोक हो।

मुख्य अतिथि मनोज पाण्डेय द्वारा केन्द्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की गई तथा नई श्रम नीति के विरोध में रेल कर्मचारियों को एकजुट रहकर लम्बी लड़ाई करने की अपील की गई। विशिष्ट अतिथि एवं लोकप्रिय नेता ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के जोनल महासचिव  एके राऊत द्वारा रेलवे में खाली पड़े हुए पदों पर शीघ्र बहाली करके पदों को भरने की मांग सरकार से की गई साथ ही रनिंग कर्मचारीयों के मुद्दे पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

मुख्य वक्ता राजेन्द्र पाल ने फ्रंट एगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के द्वारा न्यु पेंशन स्कीम के विरोध में किया जा रहे देश भर के आंदोलन के बारे में जानकारी दी तथा आंदोलन के मद्देनजर सरकार द्वारा समय समय पर न्यू पेंशन स्कीम में किए गए संसोधन के बारे में बताया। विशिष्ट वक्ता के रूप में इंडियन रेलवे इम्प्लाईज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल उसरी जी के द्वारा पुरे देश में चलाए जा रहे आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने आई आर ई एफ के मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताया गया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण को एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए लगातार संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया। ई सी आर ई यू के जोनल अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने ट्रैक मेनटेनर के केटेगरी मुद्दे पर चर्चा करते हुए अविलंब जीवन रक्षक यंत्र देने के लिए सरकार से मांग की।

ईसीआरयू के जोनल महासचिव मृत्युंजय कुमार ने बताया एकमात्र ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन ही ऐसा युनियन है जो कि केवल कार्यरत कर्मचारी के द्वारा चलाया जा रहा है। बाकी सारे युनियन में रिटायर लोगों से भड़ापड़ा है। संयुक्त सचिव  रत्नेश कुमार वर्मा ने कहा सिग्नल विभाग में लगातार रन ओवर कि घटनाएं बढ़ रही है। रेलवे बोर्ड से आदेश आने के बाद भी मंडल के द्वारा नाईट फेलिअर गैंग एवं आठ घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू नहीं किया जा रहा है।

मंडल सचिव  संजीव मिश्र द्वारा सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया जिसमें ई सी आर ई यू के उपलब्धि पर प्रकाश डाला गया। सभा में स्वागत भाषण तथा समापन भाषण ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज यूनियन समस्तीपुर के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभा को संबोधित करने वालों में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के पूर्व जेनरल सेक्रेटरी बीएन चौधरी,

एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष अजय कुमार, एफएएनपीएसआर के संयोजक श्री उदय महतो सभी केटेगरीकल एसोसिएशन युनियन के पदाधिकारीगण शामिल थे। सभा में समस्तीपुर मंडल की पुरानी कमिटी भंग कर नये मंडल कमिटी का गठन हुआ। जिसमें मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर एवं मंडल सचिव संजीव कुमार मिश्र को बनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *