शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव को लेकर खानपुर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च, ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल घूमते हुए हटाया बैनर पोस्टर

समस्तीपुर/खानपुर। आसन्न लोकसभा चुनाव (parliyament election) की तारीखों का ऐलान होते ही पुलिस अब एक्शन में दिखने लगी है।  थानाध्यक्ष मो.फहीम के नेतृत्व में भारी संख्या में एसएसबी पुलिस जवान और बिहार पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाली गई।

इस दौरान सरकारी जगहों और बिजली के खंभों में लगी राजनीतिक पोस्टर, बैनर सहित अन्य पोस्टरों को हटाया गया। चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी में जुटी है। चुनाव में किसी भी तरह की चूक नहीं हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन तत्पर दिख रही है।

इलमासनगर चेक पोस्ट से शुरू हुई फ्लैग मार्च इलमासनगर चौक होते हुए डेकारी, चकवाखर, खतुआहा, बरहगामा, भानपुर, खानपुर होते गुदारघाट आदि के रास्ते विभिन्न गांवों का दौरा किया गया।

इस दौरान सभी पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से देखे गए।जिसमें एसएसबी के जवान काफी संख्या में मौजूद थे।चुनाव को देखते हुए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। थानाध्यक्ष ने बताया की आसन्न लोकसभा चुनावों की तारीख घोषित होने के बाद सरकारी और सार्वजनिक स्थलों पर लगे पोस्टर, बैनर हटाने का निर्देश के बाद कार्रवाई की जा रही है।

चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो इसके लिए पुलिस की हर जगह पैनी नजर है।चुनाव में व्यवधान डालने वालों की खैर नहीं रहेगी। इधर पुलिस के फ्लैग मार्च से बाइक चालकों में भी हड़कंप देखी गई। सड़क पर मार्च करते भारी संख्या में पुलिस बल को देख बिना हेलमेट, जूता के कई बाइक सवार रास्ते बदलकर जाते दिखा।

मौके पर सीओ मनीष कुमार, एसएसबी के सहायक कमांडेंट महादेव प्रसाद मिश्रा, एसआई नरेंद्र कुमार, एएसआई अनिल कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे। विदित हो कि समस्तीपुर सुरक्षित एवं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण में मतदान होना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन सभी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *