बिहार में कार एवं ट्रैक्टर के बीच हुई सीधी टक्कर में 7 लोगों की मौत

दूरबीन न्यूज खगड़िया। बिहार बिहार के खगड़िया जिले में भीषण सड़क हादसा की घटना हुई है। कार एवं ट्रैक्टर के बीच हुई सीधी टक्कर में 7 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी है। घटना खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र की बताई गई है।

खगड़िया जिले में हुए दर्दनाक (road accident) सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसा NH-31 पर हुआ है।

इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्य जारी है। चौथम प्रखंड से बारात लौट रही थी। पूरा मामला पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यारत्न पेट्रोल पंप के नजदीक का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *