समस्तीपुर/दलसिंहसराय। मिथिला मिल्क यूनियन समस्तीपुर के तत्वावधान में शनिवार को शहर के एनएच 28 स्थित सुधा उत्पाद के वितरण केंद्र पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिल्क यूनियन के विपणन प्रबंधक आशुतोष कुमार भी मौजूद थे। आने वाले लोगों का स्वागत सुधा के स्थानीय वितरक राम एकबाल राय ने किया।


जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मार्केटिंग मैनेजर श्री कुमार ने सुधा उत्पाद की गुणवत्ता, इसकी उपलब्धता एवं मार्केटिंग से सम्बंधित बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान उपभोक्ताओं ने लगन के साथ ही अन्य विशेष अवसरों पर सुधा उत्पादों की उपलब्धता में समय का पालन करने, अधिक टांस वाले घी तैयार करने की बात कही।



वही कुछ उत्पादों के उपयोग की अवधि बढ़ाने का सुझाव एवं सलाह दिये। इस अवसर पर मिल्क यूनियन के सीनियर मार्केटिंग असिस्टेंट अखिलेश कुमार, प्रेम कुमार, पूर्व मुखिया बैद्यनाथ राय, संजय शर्मा, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, अमरेश महतो समेत अन्य रिटेलर एवं सुधा उत्पाद के उपभोक्ता उपस्थित थे।







