शिवाजीनगर में आग लगने से आठ लोगों का घर जलकर राख

समस्तीपुर।  शिवाजीनगर प्रखंड के डुमरा मोहन पंचायत के वार्ड नंबर छह में हुई अगलगी की घटना में आठ लोगों की खपरैल एवं टाट फूस की घर जलकर राख हो गया। घटना शनिवार दोपहर की है। इस आगलगी की घटना में डुमरामोहन गांव के रामभरोस मंडल, कैलाश मंडल, दीप नारायण, विजय कुमार  विष्णु देव मंडल, सुमित कुमार, सचिन कुमार, राम नारायण मंडल, रेखा देवी, गणेश मंडल का घर जल गया। (fire accident)

घटना में सभी घरों में रखे अनाज, कपड़ा, पैसा, बाईक, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक की समान एवं पशु चारा आदि सामान जल गया है। फायर ब्रिगेडियर टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। सीओ वीणा भारती ने बताया कि आग लगने की घटना हुई है। कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। तत्काल परिवार को प्लास्टिक सीट उपलब्ध करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *