जब स्कूल के वर्ग कक्ष में घुस गया विषैला सांप, मची अफरा तफरी

समस्तीपुर। जिले के एक स्कूल (school) में वर्ग कक्ष के संचालन के दौरान ही एक विषैला सर्प घुस गया। जिसके कारण बच्चों के बीच अफरातफरी मच गयी। घटना  शिवाजीनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सिरसिया की है। जहां वर्ग कक्ष में गुरुवार को अचानक एक दो फीट का जहरीला करैत सांप निकल गया।

जिसको देखकर बच्चे व शिक्षकों के बीच अफरा तफरी का माहौल मच गयी। विद्यालय के आसपास काफी गंदगी रहने के कारण जहरीला, कीड़ा, मकोड़ा विद्यालय कक्षा में अकसर आ जाता है। सिरसिया विद्यालय में भवन नहीं रहने के कारण एक कमरे के सहारे प्राथमिक विद्यालय में सभी बच्चों की पढ़ाई भी होती है।

जहरीले सांप निकलने से बच्चों में  दहशत बना हुआ है। प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राय ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ कर प्लास्टिक डब्बा में बंद कर दिया। एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *