समस्तीपुर। गर्मी की धमक आते ही जिले में अगलगी की घटना भी शुरु हो गयी। मंगलवार को जिले के समस्तीपुर सदर प्रखंड के अलावे खानपुर, विद्यापतिनगर एवं उजियारपुर प्रखंड में भीषण अगलगी की घटना हुई। इसमें दर्जनों परिवार का आशियाना सहित लाखों की संपत्ति जलकर बर्वाद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवास के लिए अंचल स्तर से प्रक्रिया जारी है। मुफस्सिल थाना के बेझाडीह पंचायत के रामपुर केशोपट्टी गांव में मंगलवार की दोपहर अगलगी की घटना हुई। शार्ट सर्किट से घटना होना बताया गया है। इसके कारण प्रेम सहनी, सुधीर कुमार, विजय सहनी, इंद्रा देवी, प्रेम कुमार सहनी सहित अन्य का घर जल गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।समस्तीपुर सीओ सलोनी करण ने बताया कि पांच घर जलने की सूचना है। जांच की जा रही है।
विद्यापतिनगर थाना के आलमपुर सिमरी पंचायत के वार्ड 5 में आग लगने से एक दर्जन से अधिक लोगो के घर जलकर राख हो गया है। जिसने क़रीब बीस लाख से अधिक की क्षति आंकी गयी है। तेज हवा के बीच हुई अगलगी की घटना में राम प्रवेश सहनी, भोला महतो, छोहरिया देवी, संजिता कुमारी, राधा देवी, रिंकु देवी, राम विलाश सहनी, कविता देवी, घूरनी देवी, सुरेश सहनी, बेबी देवी, राम बाबू महतो और विभा देवी सहित आसपास के कई घर जलकर राख हो गया।
घटना में कपड़ा, अनाज, वर्तन, खटिया, चौकी आदि क़रीब बीस लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। उजियारपुर प्रखंड के हरपुर रेवाड़ी पंचायत के सुरियाटारा वार्ड संख्या सात में बिजली के सार्ट सर्किट से हुई अगलगी की घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोगों का घर व भूसकार जल कर राख हो गया। इस दौरान ग्रामीण राम सुधार सहनी भी झुलस कर जख्मी हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक ले जाया गया। जबकि पीड़ित परिवारों में राम सुधार सहनी, चांदनी देवी, राम भजो सहनी, राम सुदीन सहनी, मुकेश सहनी, शिव लाल सहनी, श्याम सहनी,मनोज सहनी, राम विलास सहनी, कन्हैया सहनी, अशोक सहनी, शिव सहनी, रीना देवी, राम भगत सहनी बताया गया है।
खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन पंचायत के नत्थू चौक पर मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। इस घटना में प्रमोद साह के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। खेत में काम करने वाले मजदूरों की आग पर नजर पड़ने के बाद, जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था।
![](https://doorbeennews.com/wp-content/uploads/2025/02/20250203_185633-BlendCollage-300x168.jpg)