समस्तीपुर में नवविवाहित की गला घोंट ह’त्या, दहेज में ससुराल से मांगी जा रही थी बाइक

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों के द्वारा उसकी गला दबाकर ह’त्या कर दी गई है। मृतक विवाहिता की पहचान चंदा कुमारी (20) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि 4 नवंबर 2023 को चंदाहा मोदी टोल के रहने बैद्यनाथ दास के साथ चंदा की शादी धूमधाम से की गई थी। मृतक चंदा के पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं और वह घर पर अपने ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ रह रही थी। उसका मायका भी खानपुर थाना के शोभन था। परिजनों ने बताया कि ससुराल के लोगों के द्वारा दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि दहेज में मोटी रकम और एक बाइक का डिमांड की जा रही थी। इसके बाद घर में सही तरीके से रखने की बात कही जा रही थी। चंदा के भाई ने बताया कि उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। बाइक व रुपये नहीं दिए जाने के कारण उसकी ह’त्या गला घोंट कर ससुराल वालों ने कर दी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। खानपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इधर घटना के बाद ससुराल वाले भी घर से गायब हैं। (murder news)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *