जमाबंदी त्रुटि सुधार, लगान अद्यतन व पारिवारिक बँटवारा के लिए सिंघिया के पंचायतों में लगेगा शिविर

समस्तीपुर/सिंघिया। सिंघिया अंचल क्षेत्र में पूर्व से सृजित जमाबंदी में छूटे हुए खाता, खेसरा एवं लगान को अद्यतन करने व पारिवारिक बंटवारा के लिए वंशावली बनाने के लिए पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर अंचल कार्यालय, सिंघिया से शनिवार को एक पत्र जारी की गई है जिसके अनुसार सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को अलग अलग पंचायतों में यह शिविर लगेगा। जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर पंचायत सिंघिया, कुण्डल दो, महरा, जहांगीरपुर, विष्णुपुर डीहा, माहे व निरपुर भरड़िया में, बुधवार को नगर पंचायत सिंघिया, कुण्डल एक, महरा, जहांगीरपुर, विष्णुपुर डीहा, लिल्लहौल व निरपुर भरड़िया में ,वहीं गुरुवार को फुलहारा, वारी, विष्णुपुर क्योटहर, सालेपुर, हरदिया, लिल्लहौल व बंगरहट्टा पंचायतों में राजस्व कर्मचारी द्वारा निर्धारित स्थल पर शिविर लगाए जाएंगें। उक्त शिविर के आयोजन करने की जिम्मेदारी संबंधित पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों को दिया गया है। यह शिविर सुबह 10•30 बजे से शाम के 5 बजे तक लगेगा। बीडीओ व अंचलाधिकारी सिंघिया ने संबंधित पंचायत के रैयतों से अपील की है कि ससमय इस शिविर में आकर लाभान्वित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *