समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर द्वारा नशा उन्मूलन विधिक जागरूकता शिविर रविवार को आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर की सचिव स्वाति सिंह के मार्गदर्शन में नशा उन्मूलन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के सभागार में किया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में मिथिला विकास सेवा आश्रम के सचिव तनवीर आलम ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चलाए जा रहे इस केंद्र में नशा का सेवन करने वाले रोगियों को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन परामर्श दाता अमित कुमार वर्मा ने नशा के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। 

मौके पर डालसा के पारा विधिक स्वयं सेवक अनीश आनंद वर्मा एवं पैनल अधिवक्ता नंद देव मेहरा ने नशा के दुष्प्रभावों एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक राजकुमार राय ने किया। मौके पर डीडीएसी समस्तीपुर टीम के संजय पासवान, कृष्ण मोहन पाठक, अमरेश कुमार, सीतेश कुमार, सागर सिंह, राहुल कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे। 





