मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के पहले दिन समस्तीपुर में आयुष्मान कार्ड का आंकड़ा 42 हजार के पार

समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ 02 मार्च को किया गया है। इसके अंतर्गत सरायरंजन ब्लॉक के बी एलोथ केंद्र का निरीक्षण किया गया। बताते चले कि पूरे बिहार में 87150763 आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। जिसके तहत महाअभियान का शुभांरभ किया गया। समस्तीपुर जिला में  40, 45,774 कार्ड बनाया जाना है। इस हेतु महा अभियान के अन्तर्गत प्रतिदिन 20,229 कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध महा अभियान के पहले ही दिन समाचार लिखे जाने तक 42,125 कार्ड का निर्माण किया जा चूका है। इतनी संख्या में आयुष्मान निर्माण के साथ जिले को बिहार में 10 वे स्थान पर आ जाने का अनुमान है। बी एलॉथ केंद्र पर 230 कार्ड निर्माण किया जा चूका है एवं कार्ड निर्माण का कार्य जारी है। इस PDS केन्द्र पर कार्ड निर्माण की समीक्षा एवं अनुश्रवण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा इस योजना अन्तर्गत जितने भी लाभुक है सभी का कार्ड तीव्रता पूर्वक बनाने का आदेश दिया गया। केन्द्र का निरीक्षण जिला पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति पटना के वित नियंत्रक (आयुष्मान भारत) आलोक कुमार के द्वारा किया गया। इस केन्द्र पर MO सरायरंजन, DPC कंचन माला, जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस सेन्टर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *