करोड़ों रुपए मूल्य के ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस की छापेमारी, चार वांटेड सहित दर्जन भर से पूछताछ!

समस्तीपुर। करोड़ों रुपए मूल्य के ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। जिला पुलिस के अलावे एसटीएफ की टीम भी पिछले दो दिनों से जांच पड़ताल के साथ छापेमारी में जुटी है। इसके अलावे सीआईडी की भी टीम जांच में लगी है। ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान पुलिस ने दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो इसमें अधिकांश वैसे अपराधी हैं, जो पूर्व से लूट सहित अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो हाल के दिनों में जेल से बाहर आए हैं। सूत्रों की मानें तो दर्जन भर हिरासत में लिए गए संदिग्धों में चार वांटेड भी है। जिससे पुलिस घटना से जुड़े ताड़ एवं सुराग पाने को लेकर पूछताछ करने में जुटी है। इन संदिग्धों को विभिन्न थानों एवं गोपनीय स्थानों पर रखकर पूछताछ कर रही है। जबकि कुछ संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद कोई सुराग एवं उसकी संलिप्तता नहीं मिलने के कारण उसे मुक्त भी कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। जांच को पहुंचे डीआईजी बाबू राम ने भी कहा कि गिरोह की पहचान कर ली गयी है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *