समस्तीपुर/दलसिंहसराय। अस्पतालों में अब पेपर लेस वर्क को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्यमंत्री डिजीटल हेल्थ योजना के तहत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को भव्या पोर्टल की जानकारी दी गयी है। इस कड़ी में शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में चल रहे भव्या प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी नर्स एवं सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया। 

स्वास्थ्य विभाग के तरफ से सीनियर ट्रेनर नितेश चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री डिजीटल हेल्थ योजना के तहत अस्पतालों में पेपर लेस वर्क करने के तौर तरीकों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बताया गया की भव्या पोर्टल के माध्यम से डॉक्टर अस्पताल में मरीज का उपचार कैसे करेंगे। साथ ही कर्मियों एवं उनके सहयोगी टीम के द्वारा कैसे वर्क किया जाएगा। 
ट्रेनरों ने कहा कि भव्या पोर्टल के माध्यम से उपचार होने पर मरीज का हेल्थ रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। ताकि किसी भी बड़े अस्पताल में इलाज को पहुंचने के लिए पुराना रिकार्ड ढोने की झंझट नहीं होगी। केवल मरीज के आईडी से ही उसका हेल्थ रिकार्ड संबंधित डॉक्टर के सामने आ जाएगा। 






