शिवाजीनगर में कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय नवाह परायण महायज्ञ प्रारंभ हुआ

समस्तीपुर /शिवाजीनगर। शिवाजीनगर में कलश  यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय नवाह परायण नाम संकीर्तन महायज्ञ प्रारंभ हुआ।  प्रखंड के रहियार उत्तर पंचायत के  बुनियादपुर गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में नवाह पारायण महायज्ञ प्रारंभ हुआ।

नाम संकीर्तन श्री राम जय राम जय जय राम धुनो पर आधारित नाम संकीर्तन से गांव एवं आसपास के इलाके की वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा कलश यात्रा मे करेह नदी बुनियादपुर घाट से कलश भरकर बुनियादपुर शिव मंदिर से होकर गिद्धा गमहरिया होते हुए नवाह महायज्ञ मंडप पर कलश  स्थापित किया गया।

पूरे गांव  एवं आसपास के इलाके में भक्ति मय माहौल बना हुआ है। मौके पर नवाह समिति के कुशेश्वर मंडल, मग्नू यादव, अखिलेश यादव, बिशनी यादव, अशर्फी पासवान, गौरी दास, जीवछ यादव, राम बिलाश मंडल, रामचंद्र यादव,पवन यादव, कुंदन राय, राकेश यादव एवं नवयुवक संघ के विजय कुमार यादव, राजा राय, राजकिशोर यादव, राकेश मंडल, रोहित यादव, सुमित यादव एवं समस्त ग्रामवासी का योगदान सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *