समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, की गयी लूटपाट

समस्तीपुर। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना लगुनियां कोरबद्धा ब्रह्मस्थान की बतायी गयी है। जख्मी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना के बेला निवासी हरिओम के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या बाइक सवार अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर रुपये लूट लिया।

जख्मी कर्मी को लोगों ने इलाज के लिये निजी किलनिक में भर्ती कराया है। जंहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मी बेला निवासी हरिओम कुमार उजियारपुर से समस्तीपुर की ओर आ रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने पीछा किया और मुफस्सिल थाना के महदैया ब्रह्मस्थान के पास बाइक को रोक लूट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही विरोध करने पर कर्मी पर गोली चला दी।

गोली उसके पैर व बांह में लगी है। इस संबंध में पूछे जाने पर सदर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। वैसे लूट की सही रकम का पता कर्मी के होश में आने के बाद ही चल सकेगा। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कर्मी के ग्रामीण व परिजन भी अस्पताल पहुच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *