सरायरंजन मे अधेड़ महिला का सिर कटा शव बरामद, घर से कुछ ही दूरी पर खेत मे धर से अलग था सर

समस्तीपुर/सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा पंचायत अंतर्गत मधुरापुर टोले से पुलिस ने गेहूं के खेत से एक अधेड़ महिला का सिर कटा शव बरामद किया। महिला के सिर कटी लाश मिलने की सूचना के फैलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। शव की पहचान झखड़ा मधुरापुर टोले की ही विधवा मंजू देवी (55) रूप में की गई है। फिलहाल घटना के कारणों का कुछ पता नही चल पाया है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। जो सभी शादीशुदा हैं और घर से बाहर रहते हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि सोमवार की सुबह गांव के लोग जब खेत की तरफ जा रहे थे तो गेहूं के खेत मे महिला की सिर कटी लाश मिली। सिर  धर से अलग था। फिर लोगो ने महिला की पहचान की। महिला की लाश उसी के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर उत्तर–पश्चिम दिशा की ओर गेहूं के खेत में था। बताया जाता है कि उक्त शव के दोनों हाथ गमछा से बंधा था। 

वहीं उसका कटा सिर करीब 10 फीट की दूरी पर रखा था। अर्धनग्न अवस्था में सिर कटे महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। हालांकि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में मुसरीघरारी, ताजपुर एवं उजियारपुर थाने की पुलिस के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस महिला की ह’त्या के कारण व बदमाशों की पहचान को लेकर जुट गयी है। (women murder)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *