खानपुर के फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति बर्वाद

समस्तीपुर। खानपुर थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तपुर अन्नू पंचायत के मिल्की गांव स्थित आयुष फूड प्रोडक्ट में भीषण अगलगी की घटना हुई। जिसमें दो करोड़ से अधिक की संपत्ति सहित कई महत्वपूर्ण कागजात भी जल गई। घटना शनिवार की अहले सुबह की बताई गई है। प्रोपराइटर चंदू कुमारी के अनुसार फिलहाल घटना का कारण शार्ट सर्किट होने की संभावना है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग जाने से फैक्ट्री पूरी तरह जल के राख हो गई।

फैक्ट्री में करीब 2 करोड़ 25 लाख की संपत्ति थी जिसमें कई नई मशीने, रॉ मैटेरियल, पन्नी प्लेन, प्रिंटेड पन्नी रोल, मसाला, मकई दाना, कच्चा माल, तैयार माल, रिफाइन, जलजीरा सहित अन्य भी कई समान मौजूद था जो देखते ही देखते जलकर पूर्णतः राख हो गया।
बता दें कि इसमें रखी मोबाइल, कई महत्वपूर्ण कागजात एवं स्टाफ के अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं इसकी सूचना अग्निशमन की ऑफिस में दिया गया। जब तक वहां से दो गाड़ी आई तब तक फैक्ट्रियां जलकर राख में बदल गई थी। भारी मशक्कत से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।


घटना की सूचना पाकर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, प्रियंका कुमारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह, प्रदीप कुमार साहनी, डॉक्टर लाल बाबू, संजय कुमार सिंह, रंजन कुमार, दीपक कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्धजन घटना स्थल पर जाकर फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री (Food product factory) के स्थित का जायजा लिया। साथ पीड़ित व्यवसायी को सरकारी नियमानुसार सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *