समस्तीपुर। बिहार में गया के बाद खानपुर में दूसरे स्थान पर श्री विष्णु पद मंदिर बनकर तैयार हुआ। 22 फरवरी को श्री विष्णु पद मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान (Laxmi narayan god) की अचल प्रतिमा की स्थापना होगी। बिहार के समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढ़ी में चल रहे तीन दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन आज बुधवार को अष्ठयाम यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित सत्यनारायण मिश्र “सत्य” के द्वारा किया गया।



हवन आहुति श्री विष्णु पद मंदिर निर्माता यजमान श्री रामानंद झा के द्वारा किया गया। साथ में अन्य सुयोग्य पंडितों द्वारा पूजा, पाठ, हवन, अधिवास का कार्य पंडित सुनील शास्त्री, पंडित रतिकांत झा, पंडित मणिकांत मिश्र, पंडित नित्यानंद मिश्रा, पंडित विनय कुमार चौधरी एवं रामकृष्ण मिश्रा द्वारा पूर्ण करवाया गया। अष्टयाम यज्ञ का नाम संकीर्तन हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्ण कृष्ण हरे हरे है,जिसके गुणगान से पूरा माहौल भक्तिमय है।


आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज स्थानीय सरपंच विजय कुमार ठाकुर, उप सरपंच शिव शंकर महतो, उप मुखिया आरती देवी, प्रेम कुमार झा, नवीन कुमार झा, अमरेंद्र कुमार झा, रौशन कुमार चौधरी बबलू, ललित कुमार सहनी, यशवंत कुमार चौधरी बादशाह आदि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। तीन दिवसीय अनुष्ठान के दौरान दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल पर पहुंच रही है।







