यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। जेल जाने के बाद भी नही पति की हालत व व्यवहार में कोई बदलाव नही अस्य। जेल से निकलते ही पति ने फिर से पत्नी को धोखा दिया और दूसरी महिला के घर चला गया। यह जान शिक्षिका पत्नी ने पति को खोजते हुए उक्त महिला के घर पहुच गयी और पति को रंगेहाथ पकड़ लिया। फिर क्या, सड़क पर दौरा-दौरा कर पति की जमकर धुनाई कर दी और पिटाई करते हुए घर ले गयी। यह घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना की है। फिलहाल (Husband wife) पति पत्नी और वो की यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।


बतादें की बीपीएससी पास कर शिक्षिका बनी एक महिला ने शुक्रवार की संध्या दुर्गा स्थान चौक पर अपने बेबफा पति को रंगेहाथ पकड़ लिया। फिर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दिया। मार से बचने के लिए पति सड़क पर इधर उधर भागने लगा, लेकिन शिक्षिका ने दौरा दौरा कर उसकी पिटाई कर दी। जिससे चौक पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही सड़क पर हो रहे इस घटना को देखने लोगो की काफी भीड़ जुट गई।


जिससे आधा घंटे तक सड़क पर यातायात पूर्ण रूप से ठप हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने काफी मशक्कत से यातायात को सामान्य कराया। शिक्षिका ने लोगो को बताया कि मेरे पति का एक लड़की से अवैध संबंध है। जिसकी जानकारी होने पर मैने उनपर मामला दर्ज कराया था। जिसमे उसकी गिरफ्तारी हो गई थी। पति ने हमें आश्वासन दिया कि अब हम दोनों साथ रहेंगे। जिसके बाद मामले में हमने आपसी सहमति कर इन्हें जेल से वाहर निकलवाया।

जेल से निकलने के वाद दोनों आदमी साथ साथ अपने ससुराल क्योट हर गाँव पहुचे। परंतु वो रात में ही हमे धोखा दे कर घर से फरार हो गए। जिसके बाद काफी खोज बीन के वाद पता चला कि वो सिंघिया में एक मकान ले कर उस लड़की के साथ रह रहा है। मैं अपने ससुर के साथ सिंघिया आ कर उसकी तलाश कर रही थी तभी वो दुर्गा चौक के पास मिल गया। मुझे देखकर वो भागने लगा। पकड़ने पर हाथापाई करने लगा।

जिसके बाद उसके साथ मारपीट किया। लोगो ने बीच बचाव कर जबरन पत्नी के साथ पति को घर भेज दिया। इधर इसकी सूचना सिंघिया में साथ रह रही युवती को लगी तो वो न्याय की मांग करते हुए थाने पहुँच गई। थानेदार को उसने बताई की क्योटहर गाँव का अभिषेख मुखिया मुझसे न्ययालय में शादी रचाया है। जिसे जवरण उसकी पहली पत्नी ससुराल वाले के साथ मिलकर ले कर चला गया है। किसी तरह से उनलोगों से अपनी जान बचा कर थाने पहुँची हूँ। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि एक मामला पूर्व में दर्ज है। जाँच कर करवाई की जायेगी।






